नवादा, मई 15 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के काशीचक थाने की पुलिस पर ग्रामीणों की उग्र भीड़ ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। घटना मंगलवार की रात करीब 09 बजे लीला बिगहा गांव की बतायी जाती है। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर लीला बिगहा गांव पहुंची थी। इस बीच वहां पहुंची डायल 112 द्वारा एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी भेजा गया। इसी दौरान आरोपित पक्ष की ओर से पुलिस की जीप के आगे एक ई-रिक्शा लगाकर अवरोध उत्पन्न कर दिया। इसे लेकर विवाद होने पर गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर राधा मोहन चौधरी, एक एएसआई व दो पुलिस जवान घायल हो गये। बाद में अतिरिक्त बलों के साथ मौके पर काशीचक एसएचओ बसंत कुमार राय के ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.