घाटशिला, जनवरी 6 -- घाटशिला,संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन के तहत घाटशिला प्रखंड की दो पंचायत काशिदा एवं धरमबहाल के कुछ गांवों में स्वच्छता अभियान का संचालन किया जायेगा। इसे लेकर दोनों पंचायत को एक-एक हजार डस्टबिन भी दिये जायेंगे। इतना ही नहीं सभी लोग अपने घर के आगे रखे डस्टबिन में कचरा डालेंगे और उनके घर से कचरा प्रबंधन सिमिति द्वारा उठाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में बने बेस्ट मैनेजमेंट में लाकर डाल देगा। इस अभियान के संचालन को लेकर मंगलवार को धरमबहाल पंचायत मंडप में मुखिया बनाव मुर्मू की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, कचरा प्रबंधन समिति के सदस्य, जेएसएलपीएस की महिला एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कचरा प्रबंधन समिति का होगा गठन बैठक के दौरान बीपीआरओ धरमु उरांव ने कहा कि डॉ श्यामा प्र...