कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- कुशीनगर। आगामी दो अक्टूबर को सुबह 11 बजे नवजादी देवी इंटर कॉलेज लवनिया के सभागार में निराला शब्द संवाद मंच द्वारा काव्य संगम का आयोजन किया जायेगा। इसमें जिले के सभी काव्य प्रेमी व साहित्यकार भाग लेगें। इस आयोजन में काव्यगोष्ठी के अतिरिक्त 25 व 26 दिसम्बर को कुशीनगर में आयोजित हिन्दी व भोजपुरिया समागम पर चर्चा होगी। जानकारी देते हुए निराला शब्द संवाद मंच के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम व प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...