मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- सकल साहित्य समाज के तत्वाधान में जनपद की सुप्रसिद्ध कवयित्री सुमन प्रभा के काव्य संकलन मन की भोर का भव्य विमोचन उनके लक्ष्मण विहार स्थित आवास पर हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर मां शारदे का गुणगान किया। इस अवसर पर कवयित्री लक्ष्मी डबराल ने पुस्तक पर अपनी काव्यात्मक शैली में लिखी समीक्षा पढ़ी। साहित्यकार एवं शिक्षक राकेश कौशिक की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि शारदेन विद्यालय की शिक्षिका ऋतु देशवाल ने काव्य संकलन मन की भोर पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि मन की भोर कवयित्री सुमन प्रभा की भावनाओं का सीधा संप्रेषण है, जो सच में मन तक जाकर अंतर्मन को झंकृत कर जाता है। विशिष्ट वक्ता रामकुमार शर्मा रागी, राकेश कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन युवा कवि एवं गीत...