कानपुर, दिसम्बर 29 -- सत्य संदेश एक संकल्प साहित्यिक, शैक्षिक, सामाजिक संस्था के सप्तम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित अखिल भारतीय काव्य महोत्सव सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में सफलतापूर्वक हुआ। शुभारंभ कुसुम सिंह अविचल के स्वागत उद्बोधन से हुआ। काव्य महोत्सव में देशभर से पधारे साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया, जिसमें बैंग्लुरू से राश दादा, मुंबई से विदु भूषण जी, नोएडा से प्रमोद निर्मल, पटना से डॉ रत्नेश्वर सिंह, एटा से बलराम सरस जी, पुणे से शैलजा दुबे, गुरुग्राम से राजपाल यादव आदि शामिल थे। संचालन कुसुम सिंह अविचल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.