मधुबनी, अक्टूबर 29 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। महाकवि पंडित लालदास स्मृति पर्व सह जयंती समारोह पर बुधवार की देर रात लोग स्वर लहरी में डूबते रहे। आयोजन उनके जन्मस्थली खड़ौआ गांव में हुई। कवि डॉ जयानंद मिश्र की अध्यक्षता एवं उदघोषक संदीप पंकज के कुशल संचालन में कवि सम्मेलन की शुरुआत आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के कलाकार पंडित काशीनाथ झा किरण ने की। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईआरईएस अधिकारी ई. जितेंद्र नारायण दास ने की। सीतामढ़ी के युवा कवि राहुल राज गुप्ता ने पंडित लालदास को समर्पित रचना मिथिलाक अनमोल लाल, नमन करै छी हे! लालदास से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कवि दुर्गानंद मंडल ने हे! युवा एखनो जागु, किछु एहन अलख जगाउ अहां, कवि कन्हैया कुमार दास ने केहन हमर मिथिला के अभिमान बचल छै, झूठ फरेबी के ऊंचका दलान बनल छै सुनाकर श्रोताओं को ताली बजाने पर विवश कर डाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.