गाजीपुर, दिसम्बर 25 -- गाजीपुर। विकास भवन में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। सपना सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रोफेसर अनीता कुमारी, डीआईओएस प्रकाश सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलकर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसमें जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक दिया गया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी प्रजापति, अंकिता सेन एवं रिंकी शुक्ल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इन्हें पुरस्कार राशि के रूप में रुपए दस हजार, पांच हजार एवं दो हजार पांच सौ का चेक प्राप्त हुआ। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रज्ञा वर्मा, अमृता राय एवं श्रेया मौर्य प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान ...