संभल, दिसम्बर 20 -- एनकेवीएमजी कालेज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जयंती सप्ताह के अंतर्गत एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं उत्साह पूर्वक भाग लिया । महाविद्यालय प्राचार्या अल्का रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रीता के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । महाविद्यालय प्राचार्या ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता । अटल जी जितने श्रेष्ठ राजनेता थे उससे भी श्रेष्ठ कवि थे। अटल जी का कवित्व उनके व्यक्तित्व में प्रायः दृष्टिगोचर होता है। डॉ रीता ने अटल जी की कविताओं का सामयिक विश्लेषण करते हुए उन्हें वर्तमान युग के श्रेष्ठ कवि बताया । इस अवसर पर 20 छात्र -छात्राओं ने अटल जी की कविताओं का वाचन कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आसमीन ने प्रथम, ...