कन्नौज, अप्रैल 22 -- कन्नौज, संवाददाता। कान्यकुब्ज अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में दिवंगत कवि सुलभ अग्निहोत्री की पुण्यस्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कवि एवं साहित्यकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए काव्यपाठ किया। रविवार की देर शाम कलेक्टरेट रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवि ऋतिक दुबे,प्रशांत दीक्षित,अभिषेक तिवारी,प्रियांशु तिवारी,विकास कुशवाहा,पुष्पेंद्र शर्मा,अरविंद बाजपेई,शशांक त्रिपाठी,कुमार विवेक,मुफीद कन्नौजी,रामसेवक कठेरिया,अजित राय,डॉक्टर,सस्मित दुबे,डॉ अमरनाथ दुबे, अनिल द्विवेदी तपन, अतुल पाठक एवं वरिष्ठ कवि आदित्य मिश्रा ने काव्यपाठ किया। इस दौरान मानीमऊ के कवि योगेश तिवारी योगी, ग्राम मेहंदीपुर के कवि अनिल द्विवेदी मनीषी एवं मुख़्तार कनौजी को माल्यार्पण कर...