झांसी, फरवरी 13 -- झांसी। शास्त्री विश्व भारती संस्कृति एवं साहित्य शोध संस्थान शास्त्री भवन के तत्वाधान में मासिक साहित्यिक संगोष्ठी हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि कवि रमेश चंद्र वाजपेई (करैरा), डॉ. अरुण कुमार हिंगवासिया, डॉ बृजलता मिश्रा, डॉ. प्रताप नारायण दुबे, डॉ. ओमप्रकाश दुबे (करैरा) श्री आलोक कुमार शांडिल्य,श्री सुखदेव ब्यास (गुरसराय) डॉ. गौरी शंकर उपाध्याय ''सरल'' रहे। गोष्ठी का शुभारंभ रमा शुक्ला द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती वंदना से किया। डॉ. नीति शास्त्री द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान कैलाश नारायण मालवीय, राम बिहारी सोनी, हर शरण शुक्ला, राम लखन सिंह परिहार, उस्मान अश्क, दिनेश शर्मा, गया प्रसाद वर्मा, रवि कुशवाहा, साकेत सुमन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...