जहानाबाद, अप्रैल 30 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। नागरिक विकास मंच के द्वारा संचालित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कवियों तथा कवयित्री ने अपनी गीतो के माध्यम से शहीदो को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के उपाध्यक्ष एवम हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा विरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर कवि तथा कवयित्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को भी याद किया। मौके पर कवयित्री रूबी कुमारी, डा रविशंकर शर्मा, विश्वजीत अलबेला, अरविंद कुमार आंजाश, गौतम परासर ने अपनी-अपनी रचनाओं को पढ़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.