शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- मस्जिदगंज में डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री के संयोजन में प्रवाह साहित्य संस्थान की काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि चंद्रशेखर दीक्षित 'चन्द्र' ने करते हुए मानवीय संवेदना और समसामयिकता पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत कीं। सुशील दीक्षित विचित्र, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री और कुलदीप दीपक ने क्रमशः नवगीत, भावगीत और ओजस्वी कविता से वातावरण सरसाया। डॉ. राजीव सिंह और चंद्र मोहन पाठक ने जीवन, संबंध और सामाजिक यथार्थ पर प्रभावी गीत पढ़े। कवि पीयूष शर्मा ने ओजपूर्ण रचना से तालियां बटोरी। शुभ त्रिवेदी और पूर्वी अग्निहोत्री ने भी काव्य पाठ किया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक साहित्यप्रेमी मौजूद रहे। संचालन सुशील विचित्र ने किया और आभार ...