गोंडा, फरवरी 18 -- करनैलगंज, संवाददाता । साहित्यिक संस्था बज़्मे शामे ग़ज़ल की ओर से मोहल्ला सकरौरा में तरही नशिस्त (काव्य गोष्ठी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संरक्षण गणेश तिवारी नेश व अब्दुल गफ्फार ठेकेदार ने किया। अध्यक्षता मुजीब अहमद सिद्दीक़ी ने की तथा संचालन मोहम्मद याकूब सिद्दीक़ी अज़्म ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शोक प्रस्ताव से हुई। मुबीन मंसूरी व हाफिज़ निज़ामुद्दीन शम्स ने तरही नात पेश कर महफिल को रूहानी रंग दिया। इसके बाद शायरों ने अपने-अपने कलाम प्रस्तुत किए। अध्यक्ष मुजीब सिद्दीक़ी, मु. मुबीन मंसूरी, हाफिज़ निज़ामुद्दीन शम्स, यासीन राजू अंसारी, अभिषेक श्रीवास्तव व इमरान मसऊदी सहित ताज मुहम्मद कुरबान, नजमी कमाल गोंडवी, रशीद माचिस, सलीम बेदिल, अलीम जरवली व अल्हाज गोंडवी ने भी अपने कलाम पेश किए। मकसूद बेग रहबर का कलाम भी पढ...