गिरडीह, जुलाई 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आईना और जलेस के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की स्मृति में द कल्चर संस्थान न्यू बरगंडा में एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ छोटू प्रसाद और संचालन परवेज शीतल व महेश अमन ने संयुक्त रूप से किया। काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी काव्य पाठ से समां बांध दिया। काव्य पाठ सुनकर लोगों ने खूब तालियां बजाई और कवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में युवा कवि गगन, इशिका घोष, राजलक्ष्मी, राजेश वर्मा, डॉ महेश सिंह, प्रदीप गुप्ता, डॉ छोटू, हलीम असद, शुक्ला जी, रियाज अहमद, कैसर इमाम कैसर, बाल कवि सानवी श्रेया आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में आईना के विजयी कलाकारों को अध्यक्ष छोटू प्रसाद के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इनमें प्रगति को बेस्ट सोलो डांस, तरुण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.