बलिया, जून 23 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय समाजिक एवं साहित्यिक संस्था साहित्य उन्नयन संघ की ओर से रविवार को नगर के गड़वार रोड पर सरस काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवि डीएन सिंह रसिक, बाल कवियत्री नंदिता चौहान, डॉ. जितेंद्र त्यागी, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. राम विलास चौहान, पुष्पराज पुष्प, राकेश प्रसाद दुबे आदि ने काव्य पाठ किया। डॉ. दिलीप कुमार चौहान 'बागी' ने एक लाख जरूरतमंद बच्चों में निःशुल्क कॉपी-कलम के वितरण के संकल्प का जिक्र किया। अध्यक्षता इंद्रजीत वर्मा ने की। संयोजन तारकेश्वर गुप्त व रामबदन वर्मा ने की। इस दौरान दीपक गुप्त, आदित्य वर्मा, शिवजी, चंद्रभान चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...