जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक काव्य कलश सह हिन्दी साहित्य के दो महान साहित्यकारों माखनलाल चतुर्वेदी और राहुल सांकृत्यायन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजन से न केवल कवियों की भावनाओं को मंच मिला, बल्कि साहित्यिक धरोहर को पुनः जागृत करने का अवसर भी बना। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। सरस्वती वंदना उपासना सिन्हा ने प्रस्तुत की। स्वागत भाषण में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजीत तिवारी ने आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सुभाष चंद्र मूनका ने की, जबकि संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राम नंदन प्रसाद ने प्रस्तुत किया। माखनलाल चतुर्वेदी की साहित्यिक यात्रा और योगदान को नीता सागर चौधरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.