प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। माघ मेले में आठ फरवरी को सेक्टर दो संगम अपर मार्ग स्थित श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के शिविर में स्वर साहित्यिक संस्थान के तत्वावधान में 'शिव महिमा' विषय पर काव्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर न्यास शिविर के प्रबंधक करेंगे। यह जानकारी स्वर साहित्यिक संस्थान की संस्थापिका प्रीति एच. प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर नजर इलाहाबादी, अशोक बेशरम, आकांक्षा पाल संगीत प्रवक्ता, अमित जौनपुरी, योगेश झमाझम भाग लेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...