गढ़वा, अक्टूबर 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नवोदित रचनाकारों को समर्पित काव्यानुरागी का 12वां आयोजन पर्यावरण परिवार के सचिव नितिन तिवारी के हरि प्रिया भवन के सभागार में संपन्न हुआ। मौके पर अधिवक्ता आमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के बारे में सुना था। यहां आकर ऐसा लग रहा है मानो हम किसी स्थापित मंच के रचनाकारों को सुन रहे हैं। वास्तव में काव्यानुरागी नवोदित रचनाकारों की पौधशाला है। पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने काव्यानुरागी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि साहित्य-विधा की नई पीढ़ी को पल्लवित-पुष्पित करने की दृष्टि से इस मासिक कार्यक्रम का आयोजन विगत दो वर्षों से निरंतर हो रहा है। उसका उद्देश्य नवोदित रचनाकारों को उचित मंच प्रदान करने सहित उनकी रचनाधर्मिता को परिष्कृत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.