प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जन्म शताब्दी समापन समारोह के उपलक्ष्य में कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय में सोमवार को जनपद स्तरीय निबंध, भाषण एवं एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। एकल काव्यपाठ में कुलभास्कर की ही साक्षी मिश्रा को प्रथम, जबकि हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी के देवेंद्र प्रताप सिंह व हृदय मिश्रा को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। भाषण में कुलभास्कर के अनुग्रह प्रताप सिंह प्रथम, जबकि हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय पीजी कॉलेज नैनी के प्रभात शुक्ला व निशीथ दुबे को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। इन विजेताओं को 25 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्या प्रो. गीतांजलि मौर्य ने स्वागत किया। संयोजन डॉ. जयराम त्रिपाठी, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.