चंदौली, अप्रैल 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के आदित्य पुस्तकालय सभागार में रविवार को चंद्रप्रभा साहित्यिक संस्था की ओर से रामस्वरूप लाल मंगल स्मृति काव्य समारोह का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवि अलियार प्रधान ने वाणी वंदना से किया। इसके अलावा कवि राजेश बेनजीर ने लगे पूछने की मरीज से आज डॉक्टर अंतिम इच्छा,न्यायालय से न्याय नदारत स्कूलों से गायब शिक्षा सुन कर व्यवस्थाओं पर तंज कसा। कवि बंधु पाल बंधु ने अमंगल हो नहीं सकता जहां हर शाम मंगल है, जहां श्रीमान बैठे हैं यही वो धाम मंगल है सुनाया।कवि मनोज द्विवेदी मधुर ने मन में जब आश लगल हौ त मंगल होई, प्रिय से जब प्रेम प्रगाढ़ हौ त मंगल होई सुनाया। कवि एडवोकेट शशि रंजन श्रीकृष्ण ने निज चरणन में वन्दौ तोही, मन निश्चल स्वभाव मोही, देश-प्रदेश में कीर्तिमान हुए, कवि मंगल का न...