आगरा, अक्टूबर 31 -- न्यू आगरा स्थित एक कॉवेंट स्कूल की नौवीं की छात्रा अवसाद में है। इसके लिए उसका सहपाठी जिम्मेदार है। छात्रा को बदनाम करने के लिए इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाई गई। उससे लोगों को जोड़ा गया। अश्लील मैसेज और फोटो अपलोड किए गए। छात्रा को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। स्कूल में साथी उसका मजाक बनाने लगे। वह घर में कैद हो गई है। मां ने एत्मादुद्दौला थाने में मुकदमा लिखाया है। पीड़िता ट्रांस यमुना फेस टू की निवासी है। उसकी मां ने पुलिस को बताया बेटी को बदनाम करने के लिए किसी ने घिनौनी साजिश रची है। बेटी का इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट नहीं था। उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया। 51 फालोअर्स और 88 लोगों को फालोइंग किया गया। बेटी को जब इसकी जानकारी हुई, तो वह परेशान रहने लगी। रोने लगी। खाना छोड़ दिया। स्कूल जाने से मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.