बेगुसराय, मई 27 -- मंझौल, एक संवाददाता। तेज धूप एवं भीषण गर्मी के कारण कावर झील मोइन एवं ताल-तलैये सूखते जा रहे हैं। भूमिगत जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। बूढ़ी गंडक नदी में भी पानी घटता जा रहा है। नदी में कुछ स्थानों पर पैदल लोग इस पार से उस पार चले जाते हैं। कावर झील के चारों तरफ के गांव का भूमिगत जल स्तर का काबर झील पर निर्भर करता है। कावर झील के सूखने के कारण चारों ओर के गांव के भूमिगत जलस्तर में काफी गिरावट आई है। कावर झील के कुछ गहरे स्थान पर ही मात्र पानी बचा हुआ है। झील एवं तालाबों के सूखने के कारण मछुआरे की रोजी-रोटी खतरे में पड़ गई है। किसानों को सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.