बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- मंझौल, एक संवाददाता। कावर झील में नवकायन एक व्यवसाय का रूप धारण करता जा रहा है। नौकायन मछुआरों एवं नाविकों के रोजी-रोटी का साधन बन गया है, लेकिन पर्यटकों एवं सैलानियों की सुरक्षा के लिए नाव पर लाइफ जैकेट आवश्यक है। झील में काफी मात्रा में जंगल झाड़ भरा हुआ है। वर्ष 2007 में बूढ़ी गंडक नदी के बसही तटबंध टूटने के बाद झील की तलछटी में काफी मात्रा में गाद भर गया है। जंगल झाड़ के चलते झील में कोई तैर भी नहीं सकता है। पिछले दिन झील में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गई थी। चेरिया बरियारपुर के सीआई ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए झील में नाव चला रहे सभी नविको को लाइफ जैकेट रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि वैसे ही नाविकों को लाइसेंस जारी किया जाएगा जिनके पास लाइफ जैकेट होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...