रुडकी, जुलाई 15 -- पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। लिबरहेड़ी हाईवे पर लगभग एक दर्जन डीजे वाहनों को रोककर उनके स्पीकर और अन्य उपकरण हटवाए गए। साथ ही डीजे स्वामियों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें। मंगलवार को लिबरहेड़ी हाईवे पर आयोजित विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक डीजे को रोका। जांच में पाया गया कि कई डीजे निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई के थे, जो यातायात और सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन डीजे के स्पीकर और अन्य अनधिकृत उपकरणों को वाहनों से हटवाया। पुलिस ने डीजे स्वामियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे केवल निर्धारित मानकों के अनुसार ही डीजे का उपयोग करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.