वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने काल भैरव मंदिर के गर्भगृह में दर्शन एवं पूजन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से पैसे ऐंठनेवाले 10 दलालों को रविवार को पकड़ा। सभी का चालान किया गया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वे मंदिर के आस पास पूजा की सामग्री बेचते हैं। पकड़े गए आरोपियों राजमंदिर निवासी सोनू कन्नौजिया, सिगरा निवासी रुद्र उर्फ विवेक, बिहार के समस्तीपुर के रोशरा निवासी संतोष कुमार, रामघाट निवासी साहिल मिश्रा, दशाश्वमेध निवासी रंजीत, बुलानाला निवासी अभिषेक यादव, तेलियाना फाटक निवासी विपिन शर्मा, त्रिपुरा भैरवी घाट निवासी रोशन ठाकुर, लोहता निवासी हर्ष सिंह और चंदौली के चंदासी निवासी चन्द्रलोकीनाथ हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सप्तसागर चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला, कांस्टेबल विकेश कुमार, गोविंद सिंह, ...