फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। नगर पंचायत असोथर के बैरहना गांव में एक घर के सामने के सहन और रास्ते की भूमि पर जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन सुनवाई न होने पर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच डीएम से शिकायत की है। बैरहना निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उसकी मां रामकली को वर्ष 2024 में नगर पंचायत द्वारा एक आवास (कालोनी) मिला था। उन्होंने पक्का मकान बनवाकर निवास शुरु कर दिया था। फरवरी 2025 में बीमारी के चलते मां की मृत्यु हो गई, जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ वहीं रह रहा है। लक्ष्मण ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ दबंगों ने घर के सामने के सहन और रास्ते की सार्वजनिक भूमि पर पहले एक झोपड़ी (कुरिया) बना ली थी। अब असलहों के बल पर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। जब उसने विरोध किया, तो उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.