फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर की यादव कॉलोनी सहित शहर के कई मोहल्ले में इन दोनों सीवर व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। शहर के मुख्य बाजार सहित गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। कई-कई दिनों से भरा सीवर का पानी लोगों के लिए पूरी तरह मुसीबत बन चुका है। एक दो मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां लोगों का आवागमन तक बंद हो चुका है। आरोप है कि निगम प्रशासन सहित पार्षद, विधायक कोई सुनने को तैयार नहीं है। शहर की यादव कॉलोनी ब्राह्मणवाड़ा, पंजाबी वाड़ा, खटीक वाडा सहित शहर के अन्य क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सीवर व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। शहर के ब्राह्मण वाडा मोहल्ले में जहां एक और रत्नू वाली गली में पिछले कई दिनों से सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, वहीं पंजाब नेशनल बैंक के सामने वाली गली में भी सीवर का गंदा पानी के दिनों से ...