प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद उज्जवल रमण सिंह ने लोकसभा में मंगलवार को काले हिरण की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 200 बीघा में स्थित मृग संरक्षण केंद्र चांद खमरिया में लगभग 700 काले हिरण रहते हैं, जिनकी देखभाल वहां के कोल आदिवासी करते हैं। इस पठारी क्षेत्र में पेयजल की भीषण किल्लत होती हैं। गर्मी में आदिवासी दूर-दूर से पानी लाकर काले हिरणों की प्यास बुझाते हैं लेकिन दुर्भाग्य कि बात है कि सरकार इनकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। काले हिरण का शिकार करने वालों को भी सजा नहीं हो पा रही है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद ने लोकसभा में कहा कि सरकार चांद खमरिया संरक्षण पार्क कोरांव की दयनीय स्थिति पर ध्यान दें। निरीह जीव शिकारियों के निशाने पर आसानी से आ जाते हैं, क्योंकि वन विभाग ने सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.