बलिया, जनवरी 31 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार के सटे नगरा-बेल्थरारोड मार्ग के जीप स्टैंड पर शुक्रवार को तेज रफ्तार डम्पर ने कालेज से साइकिल से घर जा रही बीए की छात्रा को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के करीब 40 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने लाश को एम्बुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन लोगों ने रोक दिया। परिजन भी उचित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारी से वार्ता पर अड़ गए। इससे करीब पौने तीन घण्टे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार उदय रत्ना ने मृतका के परिजनों से बातचीत कर उचित मुआवजा व अन्य कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में ले लिया।थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी अरविंद यादव की बेटी 20 वर्षीय कविता नगरा के जेपी महिला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को वह...