आगरा, जुलाई 12 -- मानपुर नगरिया के मां गायत्री इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कालेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और उनके संरक्षित करने की बात कही। कार्यशाला का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, कॉलेज प्रबंधक बृजेंद्र सिंह गौर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद श्री माहेश्वरी ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण शिक्षा को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना अत्यंत आवश्यक है। सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार के साथ पौधारोपण किया और विद्यार्थियों को पौधे भी बांटे। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.