गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल क्षेत्र के कालूपुर गंगा तट पर एक डॉल्फिन मृत मिली। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर वन क्षेत्राधिकारी/रेंजर जेएसपी वर्मा टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नाव के जरिए डॉल्फिन को गंगा नदी से बाहर निकलवाया और उसे कब्जे में लेकर विभागीय वाहन से डिविजनल ऑफिस, गाजीपुर भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वन विभाग पूरे मामले की गहन जांच में जुट गया है। वन क्षेत्राधिकारी जेएसपी वर्मा ने बताया कि मृत डॉल्फिन का वजन लगभग 150 किलोग्राम, लंबाई करीब पांच फीट और अनुमानित आयु लगभग पांच वर्ष है। उन्होंने बताया कि डॉल्फिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित है। इसके शिकार या नुकसान पहुंचाने...