उन्नाव, फरवरी 17 -- फतेहपुर चौरासी। काली मिट्टी- शिवराजपुर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश अब परेशानी का सबब बन लगा है। मंगलवार को नए बने वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक फंसा तो लंबा जाम लग गया। क्षेत्रीय लोगो ने अब दोबारा इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की मांग उठाई है। असल मे काली मिट्टी- शिवराजपुर मार्ग पर बाढ़ के समय दबौली के पास हुए कटान से पूरा मार्ग कटकर बह गया था। इससे लगभग छह माह आवागमन रुका रहा था। हालही मे क्षेत्रीय विधायक श्री कांत कटियार के प्रयासों से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था, यहां दो पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई थी लेकिन इससे भारी वाहन भी निकलने लगे। इनकी सनकञ इतनी बढ़ी की मार्ग क्षतिग्रस्त करा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग से इन सभी भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है, ता...