वाराणसी, दिसम्बर 31 -- सारनाथ। आशापुर चौराहा स्थित काली मंदिर स्थित पेड़ में मंगलवार को देर रात रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गया। इसकी वजह से पेड़ में लगा हजारों नारियल जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत कर आग बुझाया। उल्लेखनीय है कि आशापुर चौराहे पर एक काली माता का मंदिर है। इसमें पीपल, पाकड़ व बरगद का पेड़ है। इसमें भक्तों ने मन्नत पूरा करने के लिए हजारों नारियल बांधा गया था। रात में पेड़ में रहस्यमय परिस्थिति में आग लग गया। इसकी वजह से हजारों नारियल जलकर खाक हो गया। इस प्रकरण में स्थानीय लोगों ने सारनाथ थाने पर लिखित तहरीर दे दी। इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया। सारा घटना सीसीटीवी फुटेज में है। उधर पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि दीप जलाने की वजह से पेड़ पर ...