मुरादाबाद, मार्च 30 -- प्राचीन लाल बाग काली माता मंदिर का नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से भी उन्होंने साफ-सफाई को लेकर बातचीत की। निर्देश दिए कि अब तीन शिफ्टों में काली माता मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। 15 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती के निर्देश दिए। नगर आयुक्त के निर्णय को मंदिर के सेवादारों के अलावा स्थानीय लोगों ने जमकर सराहा। नवरात्र शुरू होने से पहले काली माता मंदिर के आसपास गंदगी का साम्राज्य पड़ा हुआ था। आपके प्रिय हिन्दुस्तान अखबार ने बोले मुरादाबाद कॉलम में मंदिर व आसपास क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। पूरे इलाके की साफ-सफाई करवाई थी। रविवार सुबह नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल खुद व्यवस्थाओं को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.