सासाराम, अप्रैल 29 -- राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की पकड़ी गांव स्थित काली माता मंदिर में पैक्स अध्यक्ष गोलू तिवारी, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मदनमोहन तिवारी, हरिओम तिवारी, पुरोहित अंजनी स्वामी, शंभू महात्मा व गोपाल बाबा के नेतृत्व में मंगलवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगवान परशुराम की तस्वीर की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। युवाओं ने ब्राह्मण एकता को सुदृढ़ करने के लिए दहेज मुक्त शादी करने का संकल्प लिया। टिपूर तिवारी व सलील तिवारी ने कहा कि कालांतर में प्रभु श्री राम ने देवाधिदेव महादेव से प्राप्त परशु को धारण किया। तब से परशुराम कहलाए। मौके पर गोपाल तिवारी, सुभांत तिवारी, रौनक तिवारी,मनीष तिवारी, आशु तिवारी, श्याम बिहारी तिवारी,छोटू तिवारी,धनंजय तिवारी,रंजन तिवारी, अमित तिवारी, कृष्णव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.