मुंगेर, अक्टूबर 23 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के अवसर पर बुधवार को भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। बड़ी काली महारानी प्रतिमा के साथ निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल से भर दिया। शोभायात्रा के साथ हजारों की भीड़ माता का जयकारा लगाते चल रहे थे। लल्लू पोखर में स्थापित बड़ी काली महारानी की विसर्जन शोभायात्रा पहली बार 32 कहारों पर निकाली गई। मंदिर में बड़ी काली महारानी की आरती के बाद सुबह सात बजे विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग मां काली का जयकारा लगाते चल रहे थे। अरगड़ा रोड, कासिम बाजार, चंदनबाग, बेलन बाजार, घोषीटोला होते हुए शाम करीब 7 बजे बड़ी दुर्गा स्थान शादीपुर पहंुची। यहां बड़ी काली महारानी की आरती की गई। बड़ी काली महारानी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.