गाजीपुर, फरवरी 3 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के निंदोपुर ग्राम पंचायत में स्थित काली मंदिर से रविवार की रात में चोरों ने मां काली की सोने की नथिया, हार सहित दान पेटिका तोड़कर उठा ले गये। चोरी की जानकारी सुबह हुई। जब लोग पूजन-अर्चन के लिए मंदिर में पहुंचे तो नथिया, हार और दान पेटिका गायब मिली। ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह यादव ने रामपुर माझां के थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह को तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...