पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता।स्थानीय कालीबाड़ी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में सोमवार को समाज के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में काली मंदिर समिति का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पवन कुमार राय को सर्वसम्मति से काली मंदिर समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में अंचितो कुमार बोस को सचिव, गौतम बनर्जी को कोषाध्यक्ष तथा तपोति बनर्जी, रमेश कुमार सिंह, रामदेव दास एवं रंजन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में नवल जयसवाल, संदीप जैन एवं अनिल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सह-सचिव पद पर दिनकर स्नेही, गौतम घोष, राजेन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बच्चू दा एवं मनिन्द्र नाथ मुखर्जी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोनाली चक्रवर्ती, ...