मुंगेर, जनवरी 9 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर परिसर में 10 जनवरी को एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। जांच में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका मुफ्त में मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जाएगा। साथ ही ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां, काला चश्मा एवं एक कंबल भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोज कुमार रघु ने बताया कि शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचे। साथ ही शिविर में शामिल होने के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.