बोकारो, फरवरी 9 -- काली मंदिर निर्माण को ग्रामीणों की बैठक चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के न्यू पिपराडीह बस्ती में माघी काली मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों की बैठक पंचायत समिति सदस्य व वरिष्ठ नागरिक धीरन हजाम की अध्यक्षता में की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि मंदिर का नवनिर्माण होगा। मंदिर में लाउडस्पीकर लगाया जाएगा तथा मंदिर नवनिर्माण के लिए 26 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्य के लिए सभी से मदद ली जाएगी। नरेश ठाकुर, गोपाल, डीडी पांडेय, राजकुमार साव, आशुतोष कुमार, विकास कुमार सिंह, रंजीत सोनी, रामाकृष्णा ठाकुर, निखिल ठाकुर, बबलू ठाकुर, विवेक ठाकुर, मीना देवी व आशा देवी सहित कई ग्रामीण थे। 9. न्यू पिपराडीह चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए बैठक में ग्रामीण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...