बक्सर, जनवरी 6 -- पेज- 04 फोटो संख्या- 22,कैप्सन : मंगलवार को जलभरी कर यज्ञ स्थल को जाते श्रद्धालुगण बक्सर, हिप्र। औद्योगिक क्षेत्र स्थित मां काली मंदिर की 23वीं स्थापना वर्षगांठ पर मंगलवार को श्रीराम कथा सह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अहिरौली स्थित अहिल्या गंगा घाट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी कर श्रद्धालु काली स्थान पहुंचे। काली माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यज्ञाचार्य सतेंद्र तिवारी उर्फ सोनू बाबा ने बताया कि मां काली की 23वीं स्थापना वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 6 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक संगीतामय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र स्थित काली स्थान में आयोजित होगी। कथा व्यास के रूप में श्रीधाम अयोध्या से पधारीं सुश्री...