दरभंगा, सितम्बर 24 -- जाले। वसंत गांव में काली पूजा समिति के गठन को लेकर ग्रामीणों की बैठक समाजसेवी पिंटू झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पशुपतिनाथ मिश्र अध्यक्ष, शिवचंद्र झा उपाध्यक्ष, पिंटू झा सचिव, इंद्रजीत झा उप सचिव, दुर्गेश झा कोषाध्यक्ष, रमण झा उप कोषाध्यक्ष, कन्हैया झा मंडप प्रभारी एवं ललन झा स्वागताध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आलोक झा, अतीश झा, अवधेश झा, दीपक झा, कुंदन मिश्र, प्रणव झा, संजीव झा, रितीश झा को पूजा संचालन के लिए विभिन्न पदों का दायित्व दिया गया। मंडप निर्माण एवं मूर्ति निर्माण को लेकर भी समिति का गठन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...