गंगापार, फरवरी 24 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। प्रयागराज में सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 से 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। कौंधियारा ब्लॉक में संघ अध्यक्ष महेश चन्द्र शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया। महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...