भभुआ, जून 27 -- (पेज चार) भभुआ। दस सूत्री मांगों के समर्थन में विभिन्न विभाग के कर्मियों ने काली पट्टी बांध कार्य करते समाहरणालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया और कहा कि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो 9 जुलाई को बड़ा आंदोलन होगा। वह तीन दिनों से काली पट्टी बांध काम कर रहे हैं। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार सिंह व मीडिया प्रभारी अजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। फोटो- 27 जून भभुआ- 16 कैप्शन- दस सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को समाहरणालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते कर्मचारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...