मऊ, अप्रैल 2 -- घोसी। तहसील में मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए तहसीलकर्मी लामबंद नजर आए। काला दिवस मनाते हुए कर्मियों ने मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार से तत्काल कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। कानूनगो संघ के अध्यक्ष पारस नाथ और लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने कहा पुराने पेंशन के लाभ के कारण कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहता था और उन्हें भविष्य में वित्तीय सुरक्षा का एहसास होता था। वर्तमान में पेंशन योजना के बाद कर्मचारियों को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है, जो उनके परिवारों की स्थिति को भी प्रभावित कर रहा है। कर्मियों ने काला रिबन पहनकर अपनी एकता को प्रदर्शित किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मौके पर मंत्री रवि कुमार, लेखपाल चंद्रमा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.