बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। सभी ब्लॉकों पर ग्राम सचिवों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और दोपहर में कुछ समय के लिए सांकेतिक प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि उनका काम फील्ड का है। ऐसे में ऑनलाइन हाजिरी से उनका काम प्रभावित होगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के काम से ग्राम सचिवों को मुक्त करने की भी मांग रखा। ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संयुक्त समिति के पदाधिकारी अरुणेश पाल व अमरनाथ गौतम ने बताया कि पांच नवंबर के बाद से ब्लॉकों पर धरना दिया जाएगा। ऑनलाइन हाजिरी अव्यवहारिक तथा शासकीय कार्य को बाधित करने वाला है। यदि सरकार हमारी मांग को नहीं मानती है तो सभी ग्रुपों से लेफ्ट होकर केवल अपने विभागीय ...