सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में सभी शिक्षकों ने सोमवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ( टीएफआई) के आह्वान पर सोमवार को स्कूल पहुंचकर बाहों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य में शामिल हुए। टीईटी के अनिवार्यता को लेकर शिक्षक पिछले कई दिनों से आंदोलन अभियान चला रहे हैं। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर शिक्षकों ने तीन दिन के अभियान के तहत काली पट्टी बांधने के पहले दिन सोमवार को एकजुट होकर बाहों में काली पट्टी बांधकर काले कानून का विरोध जताया। ब्लॉक इकाई अध्यक्ष लालजी यादव सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी व शिक्षकों ने एकजुटता से टेट की अनिवार्यता को लेकर विरोध जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...