मुरादाबाद, मार्च 19 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के शिक्षकों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप मूल्यांकन कार्य में भाग लिया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षकों ने आंदोलन के दूसरे चरण में जनपद के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। सरकार लगातार शिक्षक नियमावली में धारा 12, 18 एवं 21 की बहाली, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान दिए जाने की मांग की लगातार अनदेखी कर रही है। इस मौके पर डॉ. सुनीत गिरी, पुष्पेश मिश्रा, आफताब आलम, मयंक त्यागी, अभिषेक राय, अनिल कुमार, मेजर शिवकुमार, डॉ. नवनीत गोस्वामी, राजीव कुमार, वीरपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉ. राखी रस्तोगी, ग्रंथ सिंह आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.