फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर रविवार को शिक्षक भवन फतेहगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया। तय किया गया कि 23 से 25 फरवरी तक टीईटी के विरोध स्वरूप सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय में धरना दिया जायेगा। इस दौरान अवनीश चौहान, राजकिशोर शुक्ला, वीरेंद्र त्रिवेदी, देवेश यादव, पवन गुप्ता, श्यामजी शुक्ला, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...