गोड्डा, मार्च 29 -- बसंतराय, प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव के मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों की तरफ से जुमअतुल विदा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ पढ़ा गया। सुबह से ही सभी मुस्लिम गांवों में मुसलमान भाइयों के बीच जोश और उत्साह देखा गया ।बच्चे ,बूढ़े और नौजवान सुबह से ही साफ सफाई और नहाने धोने में लगे हुए थे। हर तरफ उत्साह का माहौल था ।इसी क्रम में लगभग सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा करने वाले नमाजियों ने अपने हाथ में काली पट्टी लगाकर अल-विदा की नमाज अदा किया। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के वक्फ अमेंडमेंट बिल के खिलाफ में शांतिपूर्वक विरोध दर्ज करने के लिए नमाजियों ने अपने हाथ में काली पट्टी बांधे हुए था ।प्रखंड मुख्यालय स्थित बसंतराय जामा मस्जिद ,मांजर पचुआकित्ता मस्जिद, जहाज कित्ता समेत दर्जनों गांव की मस्जिद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.